भारत और चीन के रिश्ते की खटास कम होने का नाम ही नहीं ले रही है। डोकलाम विवाद थमा नहीं था कि चीनी मीडिया ने पंचकुला हिंसा पर तंज कसते हुए कहा कि भारत को पहले अपने अंदरूनी मामलों को सुलझाना चाहिए, उसके बाद बाहरी मामलों के बारे में सोचना चाहिए। ग्लोबल टाइम्स में पंचकूला हिंसा पर लिखा गया है कि ये भारत का आंतरिक मामला है और उम्मीद है कि भारत इसे जल्द सुलझा लेगा।
डोकलाम विवाद के बीच चीन ने कहा, हम चिंतित हैं कि भारत आंतरिक हिंसा से ध्यान भटकाने के लिए डोकलाम विवाद का इस्तेमाल कर सकता है। हालांकि ऐसी किसी संभावना के सबूत होने से भी अखबार ने इनकार किया है। इस लेख में लिखा है कि डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख के मामले ने भारत की राजनीतिक और सामाजिक स्थिति की पोल खोल दी है। इसके साथ ही लेख में भारत को डोकलाम से सेना हटाने की हिदायत दी गई है।
गौरतलब है कि लंबे समय से भारत और चीन के बीच डोकलाम को लेकर गतिरोध चल रहा है।